वार्ता विघ्नकर्ता की' नामक ऑनलाइन  गणेशोत्सव कार्यक्रम

Published On: 23-10-2021
Posted By: Public Relation Officer, Bihar Circle
Share

हेरीटेज सोसाईटी, रेस्पेक्ट इंडिया एवं सानन्त  के संयुक्त तत्वावधान मे गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन चर्चित, लोकप्रिय नाट्यकर्मी एवं प्रसिद्ध स्टोरी टेलर श्रीमती मालविका जोशी के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ। श्रीमती मालविका जोशी विगत कई वर्षो से गणेशोत्सव का आयोजन कर रही हैं। 'वार्ता विघ्नकर्ता की : गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्थी तक ' का आयोजन दिनांक 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक किया गया ।

इस आयोजन का लाइव प्रसारण फेसबुक और यूटुब के माध्यम से रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक नियमित किया गया। इस कार्यक्रम को कई देशों के लोगो ने देखा और सराहा, विशेषकर बच्चो के लिए यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय रहा ।

गणेश पूजनोत्सव के दस दिनों तक श्रीमती मालविका जोशी ने श्री गणेश से जुड़ी कई रोचक कथाओं का वाचन किया। श्री गणेश से जुड़ी अनेक आख्यानों को, किवदंतियो को और लोक गाथाओं को सविस्तार से श्रीमती मालविका जोशी ने कथा के माध्यम से बतलाया। प्रत्येक दिन कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अनंताशुतोष द्विवेदी के स्वागत वक्तव्य से हुआ। डॉ गायत्री एस लोकेश द्वारा श्री गणेश वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दर्शकों को काफी आकर्षित किया। डॉ सागरिका बनर्जी ने इकोफ्रैंडली गणेश की प्रतिमा बनाने की सहज और सुगम विधि को हर दूसरे दिन दर्शको से साझा किया। जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। दर्शकों एवं आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष के चौधरी ने दिया।

🟡"वार्ता विघ्नहर्ता की" श्रृंखला का सभी एपिसोड आप यहाँ देख सकते हैं। आगे के एपिसोड को देखने के लिए HERITAGE SOCIETY के Youtube चैनल को निःशुक्ल SUBSCRIBE कर लें, ताकि कार्यक्रम का NOTIFICATION आपको स्वतः मिल जाये :
✅ Day-1: https://www.youtube.com/watch?v=F79QHwgX4Dw
✅ Day-2: https://www.youtube.com/watch?v=dbTJUok0C0w  
✅ Day-3: https://www.youtube.com/watch?v=qTmtAKoig2U  
 ✅ Day-4: https://www.youtube.com/watch?v=DWPMm6MVaqI
✅Day-5: https://www.youtube.com/watch?v=_poriqkrpyU      
✅ Day-6: https://www.youtube.com/watch?v=TeQKsd8sxJ8   
✅ Day-7: https://www.youtube.com/watch?v=kYK38p5Q7Yo  
✅ Day-8: https://www.youtube.com/watch?v=d5W11yhvB6Q  
✅ Day-9: https://www.youtube.com/watch?v=NH5COPL1jG0  
✅ Day-10: https://www.youtube.com/watch?v=6GhULMNjFBI 
Published On: 12-02-2022
"इंट्रोडक्शन टू इंडियन फेमेनिज्म" सर्टिफिटेक कोर्स की हुई  शुरुआत
Published On: 10-02-2022
हेरीटेज सोसाईटी की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत विभाग द्वारा कार्यशाला सम्पन्न
Published On: 09-02-2022
अमूर्त्त सांस्कृतिक विरासत विभाग ने किया वेबिनार का आयोजन
Published On: 03-02-2022
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक ने "प्राचीन भारतीय मंदिर स्थापत्य" कार्यशाला  का किया उद्घाटन 
Published On: 13-01-2022
मकर संक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन